India Strikes Back Airstrikes on 9 Terror Bases in Pakistan Spark Social Media Frenzy सोशल मीडिया पर गूंजती रही हवाई हमले की कार्रवाई, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsIndia Strikes Back Airstrikes on 9 Terror Bases in Pakistan Spark Social Media Frenzy

सोशल मीडिया पर गूंजती रही हवाई हमले की कार्रवाई

Deoria News - भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले की जानकारी मिलते ही लोगों में उत्साह फैल गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, और भारतीय सेना की सराहना की। लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 8 May 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया पर गूंजती रही हवाई हमले की कार्रवाई

देवरिया, निज संवाददाता। भारत द्वारा मंगलवार की देर रात पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले की गूंज पूरे दिन लोगों के मन मस्तिष्क में रही। सुबह उठकर लोगों ने जैसे ही मोबाइल फोन हाथ में लिया, अनेक व्हाट्सएग्रुप, फेसबुक पेज पर हवाई हमले की जानकारी दिखाई दी। इससे लोगों में उत्साह छा गया। इस खुशी को सबने अपने-अपने तरीके से व्यक्त किया। किसी ने हमले की वीडियो शेयर किया, तो किसी ने तस्वीरें साझा कर उस पर अपनी भावनाएं लिख दीं। किसी ने मीम्स के माध्यम से पाकिस्तान व विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर चुटकी ली।

कुल मिलाकर सोशल मीडिया जोशीले कमेंट्स से भर गया है। सोशल मीडिया पर युवा, महिला से लेकर बुजुर्ग तक सभी समान रूप से उत्साहित दिखे। मणिन्द्र नाथ तिवारी ने फेसबुक पर भारतीय सेना को बधाई देते हुए अंग्रेजी में लिखा ऑपरेशन सिन्दूर, कांग्रेचुलेशन्स इंडियन आर्मड फोर्सेज पाउंड। शिक्षक संगीता सिंह ने दशकों से गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर गाए जा रहे विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा को अपने फेसबुक पेज पर लिखा। साथ में भारत माता की जय से विजय घोष किया। शिक्षक आशुतोष तिवारी ने हमले के समय का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपरेशन सिन्दूर, यह वीडियो सबूत मांगने वालों के लिए। एडवोकेट शांतिस्वरूप दूबे ने लिखा कुछ तो हुआ आपरेशन सिन्दूर। बीईओ मेंहदावल नाम के फेसबुक आईडी से भी पाकिस्तान में हवाई हमले पर लिखा गया आपरेशन सिन्दूर भारत माता की जय लिखी तस्वीर डालते हुए लिखा भारतीय सेना को सलाम, जय हिन्द सेना। शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने भारतीय सेना की क्षमता को व्यक्त करते हुए पोस्ट किया, 25 मिनट नौ शहर और 21 आतंकी कैंप, आप समझ लीजिए अगर 24 घंटे होते तो क्या होता। वहीं भाजपा नेता निशिरंजन तिवारी ने लिखा गीदड़ की तरह ढेर, हाफिज अब्दुल मलिक, लश्कर ए तैयबा कमांडर। एक अन्य फेसबुक यूजर कृष्णकान्त उपाध्याय ने अपनी वाल पर लिखा कि आतंकी मसूद अजहर परिवार के चौदह सदस्यों की मौत। कुछ देर बाद उपाध्याय ने फिर लिखा आतंकवादियों ने महिलाओं का सिन्दूर उजाड़ कर कहा था मोदी को बता देना, उसी सिन्दूर से मोदी ने बता दिया। पवन मिश्र ने लिखा एक चुटकी सिन्दूर की कीमत जान गए तुम पाकिस्तानी हैश टैग आपरेशन सिन्दूर। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लिखा गीदड़ की तरह ढेर लश्करे तैय्यबा कमांडर हाफिज अब्दुल मलिक साथ में इसकी फोटो भी पोस्ट किया। आशीष कुमार ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के गोरखपुर संस्करण का पृष्ठ दो की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है वंदे मातरम। अतुल श्रीवास्तव ने लिखा सिन्दूर का बदला सिन्दूर से। वहीं शुभम त्रिपाठी ने लिखा जयहिन्द, जयहिन्द की सेना। व्हाट्सएप पर ली विपक्षी व पाकिस्तानी नेताओं की चुटकी व्हाट्सएप पर हवाई हमले की खूब चर्चा रही। वंदना तिवारी ने बहुत मनोरंजक अंदाज में हवाई हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्टेटस लगाया मॉक ड्रिल बोल के एयरस्ट्राइक कर दिया तू मोदी जी, चीटिंग करता है..., साथ में एक फिल्म का चित्र भी लगा दिया। शिक्षक अशोक तिवारी ने हवाई हमले से उत्पन्न स्थिति की वीडियो स्टेट पर लगाते हुए लिखा भारत माता की जय, गर्व है देश के वीर सैनिकों पर। सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे लोग पाकिस्तान के नौ शहरों पर आतंकी ठिकाने पर हवाई हमले की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने फौरन अपनी टेलीविजन सेट खोल लिए। एक एक चैनल को बदलते रहे। लोग हर चैनल पर नई खबर पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। घर में चल रहे टीवी पर हवाई हमले की खबर मिलते ही घरों में एक एक सभी लोग ड्राइंग रूम में टीवी सेट के सामने बैठ गए। उधर स्क्रीन पर हमले के वीडियो और एंकर की रिपोर्ट प्रसारित होती रही। घर और आफिस सभी जगह लोग भारत की जवाबी कार्रवाई की चर्चा करने में व्यस्त रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।