युवाओं में एयरस्ट्राइक को लेकर है खुशी, स्कूली को बच्चों को दी गई जानकारी
मेदिनीनगर में भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद युवाओं और स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल है। रजवाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने सैनिकों को सैल्यूट किया और इस...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय सैनिकों के द्वारा पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक को लेकर युवाओं में हर्ष हैं वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल के शिक्षक और हेडमास्टरों ने जानकारी दी। बच्चों ने पूरी उत्सुकता के साथ शिक्षकों की बातों को सुना। वहीं रजवाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने सैनिकों को सैल्युट भी किया। कई विभागों में कर्मचारियों के बीच सुबह से ही ऑपरेशन सिंदुर की चर्चा होती रही। कर्मचारी आपस में बात कर रहे थे कि पाकिस्तान को सबक सीखाने का वक्त आ गया है। भारत सरकार पहलगाम में आंतकवादी हमले पर पूरी तरह से गंभीर है। वहीं बुधवार को कई जिलों में भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर मॉक ड्रील भी किया जा रहा है।
वहीं देश के सैनिकों को छुट्ट दे दी गई है। लगता है कि इस बार पाकिस्तान को अच्छा सबक मिलने वाला है। युवा कुणाल किशोर, राजेश चंद्रवंशी ने कहा कि जैसे ही बुधवार की अहले सुबह हुई। सभी न्यूज चैनलों में भारतीय सैन्य के द्वार किये गए एयरस्ट्राइक की घटना छा गई। इससे देशवासियों का आत्म विश्वास बढ़ा कि पाकिस्तान को भारतीय सैनिक मुंहतोड़ जवाब देने में जुट गए हैं। युवा अभिषेक कुमार, राहुल कुमार ने कहा कि भारत पूरी तैयारी के साथ युद्ध की ओर आगे बढ़ रही है। लगता है कि इस बार पाकिस्तान को नक्शा से मिटा दिया जाएगा। पहलगाम जैसी घटना दुबारा न हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए। वहीं आतंकवाद के आका पाकिस्तान को सबक सीखाने का वक्त आ गया है। रजवाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने भारतीय सेना को किया सैल्युट - सदर मेदिनीनगर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में पहलगाम के आतंकी हमला का बदला आपरेशन सिंदूर से लेने पर जश्न मनाया गया। विद्यालय के बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका प्रियंका कुमारी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर,लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा,एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी व संयोजिका रंजु देवी ने भारतीय सेना व उसके पराक्रम को सैल्यूट किया। सबने जोश व उल्लास में भारतीय सेना व हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये तथा वंदेमातरम का उद्घोष किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परशुराम ने कहा कि भारतीय सेना ने यह दिखा दिया है कि आतंकवादी कहीं भी छिपकर उससे बच नहीं सकते। पूरा देश भारतीय सेना के इस पराक्रम व बदला का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होंनेकहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रहार का सिलसिला जारी रहना चाहिए। फोटो- राजेश-1- भारतीय सेना जिंदाबाद का नारे लगातार रजवाडीह मध्य विद्यालय शिक्षक और बच्चे। फोटो-राजेश-2- भारतीय सैनिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते युवावर्ग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।