Manish Jaiswal Visits Ramgarh Discusses Anti-Terror Operations and National Security भारतीय सेना ने आतंकियों को उनकी भाषा में दिया जवाब : मनीष जायसवाल, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManish Jaiswal Visits Ramgarh Discusses Anti-Terror Operations and National Security

भारतीय सेना ने आतंकियों को उनकी भाषा में दिया जवाब : मनीष जायसवाल

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 8 May 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना ने आतंकियों को उनकी भाषा में दिया जवाब : मनीष जायसवाल

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल बुधवार की सुबह रामगढ़ पहुंचे। इस दौरान पटेल चौक के समीप होटल सैनी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद से पूरा देश आहत था। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में घूस कर आतंकवादी कैंपों को तबाह करने की खबर ने पूरे देश को ठंडक पहुंचाई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। उनके नेतृत्व में देश ने उन महिलाओं का बदला चुकाया जिनका सिंदूर आतंकवादियों ने मिटा दिया था।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा यह ऑपरेशन किसी देश या सेना के खिलाफ नहीं था। बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई थी। जो यह स्पष्ट संदेश देता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ है। ऑपरेशन सिंदूर चला कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आतंकवादियों को कड़ी चुनौती दी गई है कि जो भी संगठन भारत की सुरक्षा व्यवस्था को भंग करेगा उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस बीच उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि आज से 10 वर्ष पहले सेना के पास गोला बारूद तक नहीं था। सेना के हाथ भी बंधे हुए थे। आज भारत सुरक्षा के नजर में आत्मनिर्भर है। आज के समय में सेना को पूर्ण छूट दी गई है तो हथियार के मामले में भी देश संपन्न है। आज की लड़ाई हथियार की लड़ाई है और भारत हथियार में आत्मनिर्भर है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, हजारीबाग भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय, रामगढ़ जिला के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विस सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस, रामगढ़ नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गिरि, गोला भाजपा मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की कुमार महतो, अर्जुन वर्मा, नूतन कुमार, सूरज कुमार , राहुल पासवान, अमर बोदरा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।