Police File Case Against Four for Burning Bike in Ramapur Khurd बाइक फूंकने के मामले में चार पर केस दर्ज, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice File Case Against Four for Burning Bike in Ramapur Khurd

बाइक फूंकने के मामले में चार पर केस दर्ज

Deoria News - बरियारपुर (देवरिया) के रामपुर खुर्द में एक विवाद के दौरान चार लोगों ने शिवनाथ तिवारी की बाइक को आग लगा दिया। तिवारी ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात ये लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट भी की। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 15 April 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
बाइक फूंकने के मामले में चार पर केस दर्ज

बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द में विवाद में फूंकी गई बाइक के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के रहने वाले शिवनाथ तिवारी का आरोप है कि शनिवार की रात चार लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट करने के साथ ही बाइक भी फूंक दी। इस मामले में पुलिस ने सतीश शुक्ल, मनीष शुक्ल निवासी रामपुर खुर्द व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।