Police Register Case Against Six Unknown Attackers on Teacher in Salempur शिक्षक पर हमला करने वाले छह अज्ञात पर केस , Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Register Case Against Six Unknown Attackers on Teacher in Salempur

शिक्षक पर हमला करने वाले छह अज्ञात पर केस

Deoria News - सलेमपुर में एक शिक्षक मनोज कुमार गोंड़ पर छह अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। वह स्कूल से लौटते समय बाइक पर थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेरकर हमला किया। घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 5 April 2025 07:09 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक पर हमला करने वाले छह अज्ञात पर केस

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक पर हमला करने वाले छह अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम के रहने वाले मनोज कुमार गोंड़ की सलेमपुर क्षेत्र के श्रीनगर कंपोजिट विद्यालय में तैनाती है। वह गुरुवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद बाइक से सलेमपुर आ रहे थे। अभी वह विराजमार रेलवे ढाला के समीप पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश मुंह पर गमछा बांधे हुए थे।

अभी वह कुछ समझते, उसके पहले ही बदमाशों ने उनके चेहरे व सिर पर हमला बोल कर घायल कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गए। घायलावस्था में उन्हें लोगों के सहयोग से सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया। शिक्षक पर हमले की सूचना मिलते ही अन्य शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इस मामले में घायल शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छह बदमाशों के विरुद्ध धारा 191(2), 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि शिक्षक के तहरीर पर छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।