घोषणा के ढाई महीने में यमुना पर नए पुल का सर्वे शुरू
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यमुना पर मड़ौका से करेलाबाग तक नए छह लेन पुल का प्रस्ताव पारित हुआ। पुल के सर्वे का कार्य शुरू किया...
प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यमुना पर मड़ौका से करेलाबाग तक छह लेन का नया पुल बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस घोषणा के ढाई महीने के बाद ही पुल बनाने के लिए सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। सर्वे के बाद उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को 15 दिनों के भीतर भेज दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक 22 जनवरी को हुई थी, जिसमें गंगा पर सलोरी से हेतापट्टी तक चार लेन और यमुना पर नैनी के मड़ौका से करेलाबाद के बीच पुल बनाने पर सहमति बनी थी। गंगा पर बनने वाले पुल का तो नहीं लेकिन यमुना पर एक और पुल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन के निर्देश पर नए पुल को बनाने के लिए उसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी उप्र राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है। चार दिनों पहले जिम्मेदारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने मड़ौका और करेलाबाग क्षेत्र में सर्वे के लिए टीम गठित कर दी है। सर्वे के अंतर्गत देखा जाएगा कि मड़ौका व करेलाबाद में पुल की निकासी के लिए कौन सी जगह अच्छी होगी, पुल कितनी ऊंचाई पर रखा जाएगा और इसके लिए कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जा सकेगा। यमुना पर दो पुल पहले से ही संचालित हो रहे हैं तो यमुना पर नए पुल की ऊंचाई कितनी रखी जाए। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि सर्वे का कार्य दो सप्ताह तक चलेगा। फिर उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन के पास भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।