Severe Storm Causes Power Outage in Deoria Relief from Heat with Rain आंधी व बारिश से गिरा मौसम का पारा, गर्मी से मिली राहत, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSevere Storm Causes Power Outage in Deoria Relief from Heat with Rain

आंधी व बारिश से गिरा मौसम का पारा, गर्मी से मिली राहत

Deoria News - देवरिया में कड़ी धूप के बाद गुरुवार को आई तेज आंधी से बघौचघाट उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लगभग 18 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह बिजली बहाल हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। हल्की बारिश ने गर्मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 19 April 2025 08:08 AM
share Share
Follow Us on
आंधी व बारिश से गिरा मौसम का पारा, गर्मी से मिली राहत

देवरिया, निज संवाददाता। कड़ी धूप व गर्मी के बीच गुरुवार की दोपहर बाद आई आंधी के बाद मौसम का पारा लुढ़क गया है। वहीं शुक्रवार की भोर में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूरे दिन हवा चलती रही व मौसम सामान्य रहा कभी धूप कभी छांव होती रही। वहीं तेज आंधी के चलते बघौचघाट उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। लगभग 18 घंटे बाद गुरुवार की सुबह 8 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य हुई तब लोगों को राहत मिली।

गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे अचानक आई तेज आंधी के चलते विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट को पूरना छापर से आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर तेज आंधी के चलते पेड़ों की टहनियां टूट कर गिरने से उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके चलते उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके साथ ही एक दर्जन स्थानों पर विद्युत पोल भी टूट कर गिर गए थे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से भी विद्युत तार टूट कर जमीन पर गिर गए थे। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जगह-जगह लाइनमैन पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके चलते बघौचघाट सहित उपकेंद्र से जुड़े कोटवा मिश्र, मलवाबार बरनहीं, हरि महुअवा, सुंदरपुर, पकहां सहित कुल अस्सी गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं होने से सुबह घरों में पानी की दिक्कत हुई। वहीं पूरी रात विद्युत विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। शुक्रवार की भोर हुई हल्की बारिश से जिन किसानों की गेंहू की फसल नहीं कटी थी उनकी कटाई में एक दो दिन समय लगेगा। बारिश होने से तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।