घर के लोग करा रहे थे इलाज, लाखों का सामान चुरा ले गए चोर
Deoria News - बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौना में एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के आभूषण चुरा ले गए। गृह स्वामी संतोष कुमार अस्पताल में अपनी माँ का इलाज करा रहे थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली।...

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौना में कई दिनों से खाली पड़े घर का ताला तोड़कर कर चोर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए है। शुक्रवार को दोपहर बाद घर पहुंचे गृह स्वामी को घटना की जानकारी हुई। उसने शाम को पुलिस को तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। सन्तोष कुमार पुत्र स्व महेंद्र प्रसाद अपने माँ की तबीयत खराब है। वह गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे है। परिवार के सभी सदस्य क कई दिन से अस्पताल में शुक्रवार को करीब ढाई बजे संतोष घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर के अंदर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरों के दरवाजे भी खुले थे और सामान इधर-उधर बिखरा था। बॉक्स व आलमारी भी खुले थे। अलमारी और बॉक्स में रखा गले का हार, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांग टीका, नथिया, पांजेब, पायल सहित करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और इलाज के लिए रखे साठ हजार नगद गायब थे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।