भाजपा नेता का बेटा चंडीगढ़ से हुआ बरामद
Deoria News - सलेमपुर के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के बेटे अभिमन्यु जायसवाल (14) को आठ दिन बाद चंडीगढ़ के गजेड़ी ब्लॉक से पुलिस ने बरामद किया। अभिमन्यु 8 अप्रैल को लाइब्रेरी पढ़ाई के लिए घर से...

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आठ दिन से गायब भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष के बेटे को शुक्रवार को चंडीगढ़ के गजेड़ी ब्लॉक से पुलिस ने बरामद कर लिया। गायब किशोर को चंडीगढ़ से पुलिस व परिजन लेकर सलेमपुर के लिए रवाना हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल का छोटा बेटा अभिमन्यु जायसवाल(14) कक्षा आठवीं का छात्र है। वह आठ अप्रैल को नवलपुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए घर से गया। लाइब्रेरी पहुंचने के बाद उसने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद घर नहीं लौटा। सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ के बाद कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। परिजन बेटे के गायब होने से परेशान थे। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छात्र की तलाश में जुटी थी। पुलिस परिजनों से किशोर की मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगवा दिया। जिसके बाद उसका लोकेशन चंडीगढ़ में मिला था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।