उधार सामान न देने पर दुकानदार का मनबढ़ ने काटा अंगूठा
Deoria News - तरकुलवा (देवरिया) में एक दुकानदार को उधार सामान न देने पर एक युवक ने उसका अंगूठा काट दिया। घटना के बाद दुकानदार को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की...

तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू में एक दुकानदार को उधार सामान न देना भारी पड़ गया। मनबढ़ ने पहले अपशब्द बोला और फिर दुकानदार के दाहिने हाथ का अंगूठा दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। घायल दुकानदार को उपचार सीएचसी में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पकड़ी बाबू गांव के रहने वाले जसवंत राव दुकानदार हैं। गुरुवार को उनकी दुकान पर गांव का ही विवेक कुमार राव आया और उधार सामान मांगने लगा। उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क उठा और अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने लगा। साथ ही अपने दांत से उनके अंगूठा को काट दिया। जिससे उनका अंगूठा लहूलुहान हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। साथ घायल का उपचार कराया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।