करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
Deoria News - गोरखपुर जनपद के नीबा गांव में 17 वर्षीय किशन पासवान की करंट लगने से मौत हो गई। किशन शादी समारोह में शामिल होने आया था। पंखा चालू करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। किशन परिवार में तीसरे...

एकौना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नीबा गांव में ननिहाल आए किशोर की करंट की चपेट में आने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। किशोर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना के बैरियाडीह निवासी बिंद पासवान का 17 वर्षीय बेटा किशन पासवान शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल नीबा गांव में रामप्रीत पासवान के घर आया था। शनिवार की सुबह गर्मी से राहत पाने को पंखा चालू करने के लिए प्लग लगा रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
किशन दो बहन व दो भाईयों में तीसरे नंबर का था। बड़ी बहन विद्या की शादी हो गई है। छोटी बहन करीना की चार जून को शादी होनी थी। इसके पहले ही करंट की चपेट में आने से किशन की मौत हो गई। किशन की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।