वृद्धा की चार माह पहले हो गई मौत, खाते से निकले गए 30 हजार
Etah News - महिला लीलावती की 20 दिसंबर 2024 को मौत हो गई। उसके खाते से 3 अप्रैल को 30 हजार रुपये निकाले गए। यह जानकारी तब मिली जब उसका बेटा बैंक गया। मृतका का अंगूठा लगाकर रुपये निकाले जाने का संदेह है। बेटे ने...

महिला की मौत के बाद बैंक से खाते से तीस हजार रुपया निकाल लिया। मृतका का पुत्र जब बैंक पहुंचा तो यह जानकारी की। जानकारी पर सामने आया है कि एसबीआई के राजा का रामपुर स्थित पॉइंट से रूपये निकाले गए है। मामले में बेटा ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी है। थाना जैथरा के गांव नगला बिजू निवासी हरीशचन्द्र ने शिकायत करते हुए बताया कि मां लीलावती पत्नी श्रीकृष्ण का खाता कस्बा जैथरा स्थित एसबीआई बैंक में है। बताया कि मां का 20 दिसंबर 2024 को देहांत हो गया था। मां का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के बाद कुछ दिन पहले वह एसबीआई बैंक पहुंचे और मां के खाते के बारे में जानकारी की।
जानकारी पर पता चला कि तीन अप्रैल को उनके खाते से 30 हजार रूपये निकल गए है। बैंक कर्मियों को बताया कि उनकी मां की मौत दिसंबर माह में हो चुकी है तो फिर से कैसे खाते से रूपये निकल गए। बैंक में शिकायत के बाद खाता की जांच की गई। जांच में सामने आया है कि राजा का रामपुर स्थित पॉइंट से रूपये निकाले गए हैं। बैंक प्रशासन ने जांच की बात कहीं है। दूसरी तरफ पीड़ित ने थाना जैथरा पहुंचकर मामले में शिकायत की है। जैथरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंगूठा लगाती थी वृद्धा, मौत के बाद कैसे निकल गए रूपये पीड़ित ने बताया कि मां अंगूठा लगाती थी। चार माह पहले महिला की मौत हो गई। महिला के खाते से रूपये कैसे निकल गए। चर्चा है कि विड्रॉल के माध्यम से रूपये निकाले गए है। महिला का अंगूठा कैसे ले लिया गया है। जैथरा पुलिस की जांच में खुलासा हो सकेगाा। मामले की शुरूआती जांच में सामने आया है कि राजा का रामपुर में एसबीआई का प्वाइंट है वहां से रूपये निकाले गए हैं। रूपये कैसे निकले है। इसकी जांच की जा रही है।-ग्रीश चन्द्र, मैनेजर एसबीआई, जैथरा एटा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।