Children Awarded for Academic Excellence at Composite School Jaithra प्रत्येक बच्चें में विशेषता, अध्यापक के रूप में पहचानने की आवश्यकता , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsChildren Awarded for Academic Excellence at Composite School Jaithra

प्रत्येक बच्चें में विशेषता, अध्यापक के रूप में पहचानने की आवश्यकता

Etah News - कंपोजिट विद्यालय जैथरा में परीक्षा परिणाम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 8 April 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
प्रत्येक बच्चें में विशेषता, अध्यापक के रूप में पहचानने की आवश्यकता

कंपोजिट विद्यालय जैथरा पर बच्चों को सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया। अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, शैक्षिक गतिविधियां के समावेश पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चा अपनी स्वंय की विशेषता रखता है बस हमें अध्यापक के रूप में उसे पहचानने की आवश्यकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भौतिक संसाधन और विद्यालय की प्रगति को सराहा गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू उपाध्याय, समस्त स्टाफ ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 8 की बालिका नित्या ने प्रथम, आराध्या द्वितीय स्थान, सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों से सवाल जवाब भी किए गए। बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप यादव, शिखा यादव, नीलम यादव, उमेश चंद , अपर्णा, सुनीता, गीता विरजा, सुदीश सिंह, डॉ. देवेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।