Cultural Program Natyarasak Celebrated at Keshav Saraswati Shishu Mandir झुकि जइयो तनिक रघुवीर सिया मेरी छोटी भजन सुना मन मोहा , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCultural Program Natyarasak Celebrated at Keshav Saraswati Shishu Mandir

झुकि जइयो तनिक रघुवीर सिया मेरी छोटी भजन सुना मन मोहा

Etah News - केशव सरस्वती शिशु मंदिर में 'नाट्यरासक' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कजरी गायिका दीक्षा भारती ने अवधी लोकगीत प्रस्तुत किया। विभिन्न शिक्षकों ने भजन और गज़ल प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया। राजकुमारी सीमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 12 April 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
झुकि जइयो तनिक रघुवीर सिया मेरी छोटी भजन सुना मन मोहा

भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एटा (ब्रज प्रांत) का नाट्य एवं संगीत विधा कार्यक्रम ''नाट्यरासक'' का आयोजन हुआ। कजरी गायिका दीक्षा भारती ने अवधी भाषा में लोकगीत झुकि जइयो तनिक रघुबीर सिया मेरी छोटी है, सिया जी बनी दुल्हन दूल्हा बने है श्री राम, की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षक अखण्ड प्रताप सिंह की बांसुरी वादन कला से भजन अच्युतम् केशवम् गाकर माहौल ब्रजमय कर दिया। शिक्षक कैलाश सिंह माथुर ने जब जीरो दिया मेरे भारत ने, शिक्षक संजीत सिंह ने ग़ज़ल -झुकी झुकी -सी नजर, शालिनी ने एक मीरा एक राधा, विद्यालय संचालिका कीर्ति परमार ने राम को देखकर जनक नंदिनी भजन की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय में बना दिया। राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जिला अध्यक्ष अनूप सिंह भावुक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रांतीय मंत्री मयंक तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक डॉ. दिनेश वशिष्ठ, वीरेंद्र वार्ष्णेय, पूर्व प्रांत अध्यक्ष मुकेश मिश्र, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह तोमर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर पालीवाल, उपाध्यक्ष अशोक चौहान, साहित्य विधा संयोजक महेश मंजुल, जिला प्रचारक दिवाकर, नगर कार्यवाह नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ विवेक वशिष्ठ, प्रेम किशोर, कृष्ण औतार , शिक्षिका शिल्पी मिश्रा, सीमा सिंह, अर्चना पचौरी, राखी राठौर, पूर्ति पचौरी, मंजूलता तिवारी, शिमला रानी, शालिनी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।