Outrage in Pahalgam Candle March Protests Terror Attack विहिप, आरएसएस ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान का जलाया पुंतला , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsOutrage in Pahalgam Candle March Protests Terror Attack

विहिप, आरएसएस ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान का जलाया पुंतला

Etah News - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 26 April 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
विहिप, आरएसएस ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान का जलाया पुंतला

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं संघ ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकी घटना का विरोध किया गया। नगर के श्रीरामशाला मंदिर पर एकत्रित हुए विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर कार्यकर्ता आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगला पड़ाव स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। विश्व नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलना चाहिए। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। कैंडल मार्च मातादीन चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा, तहसील चौराहा सहित आदि स्थानों से होते हुए नगला पड़ाव पर समाप्त हुई। आरएसएस के विभाग कार्यवाह सौरभ, अरविन्द गुप्ता, गोपाल शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, मोहित खन्ना, सुमित गुप्ता, सुभाष सक्सेना, दीपक शेरा, चंदन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शुभम, मुन्नाबाबू, प्रिंस, अमन, सुधांशु सहित हिन्दूवादी मौजूद रहे।

रविवार को निकलेगी प्रभात फेरी

अलीगंज। सनातन धर्म जन जागरण के लिए रामधुन प्रभात फेरी रविवार को कथा वाचक मनोज महाराज के सानिध्य में सुबह पांच बजे से अलीगंज में निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक अजयपाल सिंह बंटी ठाकुर ने बताया कि प्रभात फेरी रविवार सुबह पांच बजे रघुनाथ कृपा भवन से शुरू होकर नई सब्जी मंडी होते हुए विधायक निवास, डाक बंगला से होती हुई वापस रघुनाथ कृपा भवन पर समाप्त होगी। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन सुनीता संदीप गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।