Roadways Bus Stand Drinking Water Now Available After RO Repair रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगा पीने का पानी, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRoadways Bus Stand Drinking Water Now Available After RO Repair

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगा पीने का पानी

Etah News - रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को अब पीने का पानी मिलना शुरू हो गया है। खराब पड़े आरओ को सही करा दिया गया है। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। अब यात्रियों को पानी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 16 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगा पीने का पानी

रोडवेज बस स्टैंड के यात्रियों को पीने का पानी मिलना शुरू हो गया। खराब पड़े आरओ को सही करा दिया गया है। अब तक यहां पर पीने का पानी ही नहीं था। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब यात्रियों को पानी के लिए इधर उधर नहीं जाना होगा। रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़े आरओ पानी प्लांट को सही करा दिया। टोटियां भी लगवा दी गई हैं। पानी आने लगा है। अब तक पानी की व्यवस्था ना होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्री पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे थे।

नगर पालिका की ओर पानी सही कराने के साथ-साथ सही रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है। सही होने के बाद कुछ लोग इसकी टोटियों को तोड़ ले जाते है। इससे पानी निकलना बंद हो जाता है। एएसडीएम एवं प्रभारी ईओ नगर पालिका वेदप्रिय आर्य ने बताया कि शीघ्र ही ठंडा पानी भी इसमें उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी ठंडा पानी पी सके। उन्होंने बताया कि इस बार निगरानी की जा रही है। अगर किसी ने टोटियों को तोड़ा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड को निकालकर इस दिखावाया जाएगा। इसके लिए पुलिस को भी निर्देश जारी किए गए है। मालूम हो कि 15 मई के अंक में हिन्दुस्तान ने रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी व्यवस्था होने की बात उठाई थी। इसके बाद यहां पर यह सुविधा मिल सकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।