Society s Call to Action Teachers Discuss Upcoming Elections Amid Corruption Concerns भाजपा सरकार में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, हर कोई परेशान, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSociety s Call to Action Teachers Discuss Upcoming Elections Amid Corruption Concerns

भाजपा सरकार में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, हर कोई परेशान

Etah News - समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक में शिक्षक स्नातक चुनावों पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई गई। उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने सभी वर्गों के एकजुट रहने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 10 April 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, हर कोई परेशान

समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। भाजपा सरकार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है। आने वाले चुनाव को लेकर अभी जुट जाने का आह्वान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यकों को जिनकी संख्या 85 फीसदी है। एक साथ मिलकर भाईचारे से रहना चाहिए। एक दूसरे में मतभेद नहीं होना चाहिए। जब सब एक साथ मिलकर रहेंगे तो 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। साथ ही शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद के चुनाव के लिए अभी से जुट जाए। जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है दलित एवं गरीबों की स्थिति बहुत ही दयनीय होती जा रही है। पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी बहुत दुखी है। साथ ही वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक एवं कर्मचारी पीडीए के बल पर आने वाले चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। बैठक में रणवीर सिंह, आनंद कुमार वर्मा, बीरेश कुमार, पवन कुमार, सुरेश चंद्र दिवाकर,राम नाथ सिंह, हाकिम सिंह, ज्ञान सिंह, गौरव कुमार, सुधीर कुमार सिंह,रामनरेश, सचिन कुमार, मनोज कुमार वेद प्रकाश, विशेष कुमार, कप्तान सिंह यादव सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।