सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, बस पर पथराव
Etah News - बीते 24 घंटे में सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई, जिनमें एक वृद्ध महिला भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलेसर में महिला की मौत के बाद बस पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। एक...

बीते 24 घंटे में सड़क हादसों में वृद्ध महिला सहित तीन की जान चल गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। वहीं जलेसर में महिला की मौत के बाद टक्कर मारने वाली बस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। थाना जलेसर के मोहल्ला सराय खानम निवासी भगवान देवी (65) पत्नी चुन्नीला अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ शादी में शामिल होने के लिए गुरूवार की देरशाम को जा रही थी। वह अभी कुछ आगे ही घर से निकल पाई थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिलाओं को टक्कर मार दी।
इस हादसे में भगवान देवी और शारदा देवी घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें डाक्टरों ने भगवान देवी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही महिला की मौत की खबर मिली तो दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने हंगामा के साथ टक्कर मारने वाली बस पर पथराव कर दिया। पथराव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझाकर मामले को शांत किया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायल महिला की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। शादी के कार्ड बांटकर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत बसुंधरा। बहन की शादी का कार्ड बांटने क बाद घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार बहन और भांजी भी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इसमें महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसा भी उसी बाइक से हुआ जो बाइक शादी में दहेज के रुप में जानी थी। आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव सरायजराम निवासी प्रदीप कुमार (21) पुत्र महेंद्र की चचेरी बहन की शादी 17 मई को है। वह शादी के कार्ड बांट रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर धनश्याम में बहन के घर कार्ड देने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह बहन भारती कुशवाह और भांजी वैष्णवी को साथ लेकर गांव के लिए जा रहा था। बाइक सवार प्रदीप थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला माधौ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जब तक प्रदीप को कहीं ले पाते कि तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की जानकारी परिजनों की मिली तो शादी के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों का शव सौंप दिया। सड़क हादसे में अधेड़ की मौत कोतवाली नगर के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी सुरेश कुमार (53) पुत्र गंगा सहाय गुरूवार की देरशाम को घर जा रहे थे। वह सकीट रोड के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के पास पहुंच ही पाए थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह टक्कर लगने से गिर गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।