Woman Commits Suicide by Poisoning Amid Domestic Dispute Dies in Hospital महिला ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी से की थी शादी, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWoman Commits Suicide by Poisoning Amid Domestic Dispute Dies in Hospital

महिला ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी से की थी शादी

Etah News - महिला ने आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। भारती की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन विवाद के चलते उसने विषाक्त पदार्थ...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 10 May 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी से की थी शादी

आपसी विवाद में महिला ने जहर खा लिया। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देख अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ में शनिवार की देरशाम को दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पड़ोस के ही युवक से शादी से की थी। कोतवाली नगर के गांव भगीपुर निवासी भारती (25) की शादी वर्ष 2020 में गांव के ही राजू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद विवाद होने लगा। गुरुवार को भारती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद वह भाग कर मायके में पहुंच गई।

भारती को इस हाल में देखकर परिवार के लोगों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया। डाक्टरों हालात गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार को भारती की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर एटा पहुंच गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर श्रंगान नगर में हुई महिला की मौत के मामले में भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला ने भी लिव इन रिलेशन में रहते हुए जहर खा लिया था। उसकी मौत हो गई थी। महिला को दफनाने से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।