Young Man Commits Suicide Over Marital Dispute in Gumanpur दूसरी मंजिल पर बने कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsYoung Man Commits Suicide Over Marital Dispute in Gumanpur

दूसरी मंजिल पर बने कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Etah News - गुमानपुर के 24 वर्षीय युवक योगेश कुमार ने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वह परेशान था। बुधवार को युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिवार वालों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 10 April 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
दूसरी मंजिल पर बने कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कमरे में जाकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने कमरे में शव लटका देखा।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी ली है। थाना रिजोर के गांव गुमानपुर निवासी योगेश कुमार (24) पुत्र वीरेन्द्र सिंह की शादी नीतेश देवी निवासी सूरजपुर रूधेनी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा था। एक साल पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद योगेश परेशान रहने लगा था। बुधवार को युवक दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के कमरे से बाहर न आने पर घरवालों ने जाकर देखा। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी रिजोर पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जानकारी ली है। एसएचओ रिजोर जेपी अशोक ने बताया कि घरवालों ने युवक के आत्महत्या की जानकारी दी। बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा है और वह मायके चली गई थी। गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।