महिला का पीछा करते हुए मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा युवक, हंगामा
Etah News - एक महिला का पीछा करते हुए एक युवक मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। महिला ने युवक के द्वारा जबरन बाइक पर बैठाने का विरोध किया। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। महिला ने बताया कि...

महिला का पीछा करते हुए युवक मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। एकत्रित लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला का देवर लगता है। बताया जा रहा है कि बागवाला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार रात को बस स्टेंड पहुंची। आरोप है कि बाइकसवार युवक आया और जबरन बाइक पर बैठाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने मना कर दिया। महिला मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज पर भी युवक पहुंच गया और महिला का हाथ पकड़ने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। जानकारी पर डायल-112 पुलिस पहुंची और मामले में जानकारी ली है। महिला ने बताया कि गांव का ही युवक है और देवर लगता है। दोनों ही आपस में एक-दूसरे को जानते है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।