इटावा में भारत विकास परिषद की पदाधिकारियों ने संभाले दायित्व
Etawah-auraiya News - भारत विकास परिषद इटवा की नई कार्यकारिणी ने दायित्व संभाल लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र नारायण पांडे ने की, जिसमें महंत स्वामी सुबोधानंद जी मुख्य अतिथि रहे। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, और...

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटवा के नए पदाधिकारियों ने दायित्व संभाल लिए हैं। इसके लिए इंद्र नारायण पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ जिसमें कालीबाड़ी मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। परिषद की कार्यकारिणी में पदाधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, शैलजा पाठक सचिव, विवेक रंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, डीडी मिश्रा तथा पूनम तिवारी उपाध्यक्ष, नंदकुमार यादव व राजशेखर तिवारी सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही पांच संयोजक भी बनाए गए हैं। इनमें राजीव लोचन दीक्षित, कुलदीप कुमार अवस्थी, सौरभ कुमार सक्सेना, शैलेश कुमार पाठक और निशा गुप्ता शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने का आश्वासन दिया। स्टेट बैंक के अवकाश प्राप्त प्रबंधक प्रतिमाशंकर दीक्षित को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।