जेल में छापा, परखी गयी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला और केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, बैरिक, रसोईघर और उपकरणों की जांच की गई। बंदियों से बातचीत...

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सेंट्रल और जिला जेल की मंगलवार को छापा मारकर सुरक्षा व्यवस्था परखी गयी। बैरिक, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया। निर्देशित किया गया कि जेल की व्यवस्थायें ठीक रखी जायें। सुरक्षा में कही स्ेा कोई चूक न हो। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को साथ में लेकर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। यहां पर बंदियों से बातचीत की। जेल में कितने बंदी हैं इसकेा लेकर जानकारी की। सुरक्षा को लेकर भी बातचीत की। बंदियों से जानकारी कर समस्याओं को लेकर पूछा गया। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा को ठीक रखा जाये।
जहां पर कोई समस्या हो तो तुरंत जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी पता किया गया कि कितने लोग मिलाई को पहुंचते हैं। मिलाई की क्या प्रक्रिया है। केंद्रीय कारागार का भी अफसरों ने निरीक्षण किया। यहां पर भी व्यवस्थाओं को परखा। कितने कैदी हैं इसको लेकर जानकारी की गयी ।हाई सिक्योरिटी बैरिक में कितने कैदी हैं इसको लेकर भी पता किया गया। सुरक्षा पर किस तरह से कार्य हो रहा हैइसको लेकर जानकाीर की गयी। निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।