National Lok Adalat Resolves 142 Cases in Farrukhabad Collects Over 2 56 Crores राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से निपटे, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsNational Lok Adalat Resolves 142 Cases in Farrukhabad Collects Over 2 56 Crores

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से निपटे

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 11 May 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से निपटे

फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंक, बिजली निगम, नगर पालिका परिषद व अन्य प्रशासनिक विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाये। पक्षकारेां के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह संधि कराते हुये निस्तारण कराया। 118 बैंक वसूली के मामलों को निस्तारित किया। 1 करोड़ 52 लाख 22 हजार 487 रुपये बैंकों की ओर से प्राप्त किए गए। 31953 बिजली बिल मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों, विभागों, कार्यालयों की ओर से अलग अलग मामले चिन्हित का निस्तारित कराये गये।

चिन्हित लंवित 3669 मामलों में से 3171 और प्रिलिटिगेशन के 97479 मामलों में से 96849 मामले निस्तारित किए गए। इस तरह से कुल 1 लाख 42 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह से 2 करोड़ 56 लाख 89 हजार 511 रुपये की धनराशि जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश जमशेद अली और अपर प्रधान न्यायाधीश कुटु़ंब न्यायालय अंजू कंबोज ने पचास पारिवारिक/वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 12 जोड़ों को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के पीठासीन अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने 24 वादों का निस्तारण किया और 20 लाख 25 हजार की धनराशि प्राप्त करायी गयी। जिला उपभोक्ता अध्यक्ष नरेश कुमार ने अपने न्यायालय के 9 मामले निस्तारित कराये। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, तरुण कुमार सिंह, अंकित मित्तल, दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, सतेंद्र सिंह वर्मा, घनश्याम शुक्ला, प्रीति माला चतुर्वेदी, ज्ञानेद्र कुमार, पीयूष भारती, जयवीर सिंह आदि की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।