Severe Storm and Rain Disrupt Life in Kayamganj Causing Injuries and Crop Damage आंधी में तबाही, टीनशेड गिरा, तंबाकू के साथ आम फसल को नुकसान, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsSevere Storm and Rain Disrupt Life in Kayamganj Causing Injuries and Crop Damage

आंधी में तबाही, टीनशेड गिरा, तंबाकू के साथ आम फसल को नुकसान

Farrukhabad-kannauj News - र रात करीब साढ़े नौ बजे कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। उलियापुर गांव में रनवीर सिंह के घर पर लगी टीन उड़कर उनके ऊपर जा गिरी, जिस

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 12 April 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
आंधी में तबाही, टीनशेड गिरा, तंबाकू के साथ आम फसल को नुकसान

कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र में शुक्रवार रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं ने घरों में पड़ी टीन उड़ा दीं। विशालकाय पेड़ धराशाई हो गए और फसलों को भारी नुकसान हुआ। टीन गिरने से गृहस्वामी घायल हुआ है। जबकि कई घटनाएं बाल-बाल टलीं। प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है और दैवीय आपदा विभाग को निर्देशित किया है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। उलियापुर गांव में रनवीर सिंह के घर पर रखी टीन उड़कर उनके ऊपर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन अस्पातल ले गए। वहीं लुधइया के रघुवीर सिंह की दुकान की ऊपर की मंजिल से एक बड़ी टीन शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के ऊपर जा गिरी, गनीमत रही वह बच गया। इस गांव में पूर्व प्रधान के घर पर खड़ा एक विशालकाय पेड़ तेज आंधी में गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे। कायमगंज मार्ग पर भी कई पेड़ गिरे, जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात शुरू हो सका। तेज हवा और बारिश से किसानों की मुसीबतें और बढ़ गईं। खेतों में खड़ा गेहूं बिछ गया, वहीं जिन किसानों ने कटाई के बाद खेतों में पुआल रखा था, वह भी भीग गया। कई किसानों ने सुबह खेतों में जाकर पुआल को ऊंचे स्थानों पर रखकर सुखाने का प्रयास किया। खेतों पर कटी हुई तंबाकू भी पानी में भीगकर खराब हो गई। इसके साथ ही आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं में कई स्थानों पर पेड़ गिरने के साथ-साथ कच्चे आम भी झड़ गए। प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपालों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील के दैवीय आपदा प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। कहा जा सकता आंधी और बारिश ने न सिर्फ जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया।

तेज आंधी से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, 11 घंटे बाद बहाल

कायमगंज। शुक्रवार रात आई तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ बिजली की तारों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली रातभर ठप रही। सुबह विद्युत विभाग के जेई और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फॉल्ट को ठीक किया और सुबह 9:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। जेई अमित यादव ने जानकारी दी कि तूफान के कारण लुधैया 132 केवी सप्लाई बाधित हो गई, जिससे कायमगंज, शमशाबाद और कम्पिल जैसे क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। इन क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही। लगभग 11 घंटे तक बिजली ठप रहने के कारण लोगों के इनवर्टर और बैटरी जवाब दे गए। इसके साथ ही पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। उपभोक्ता परेशान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।