श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति
गोला के चित्तरंजन सेवा सदन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ हुआ। पूजा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहे। विधायक रोशन लाल...

गोला, निज प्रतिनिधि। चित्तरंजन सेवा सदन गोला परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के मौके पर आयोजित 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शनिवार को भव्य भंडारा के साथ संपन्न हो गया। पूजा के दौरान सभी श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे रहे। शहर समेत पूरा क्षेत्र राममय हो गया। पूर्णाहुति पूजा अर्चना में बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी सहित उनकी माता कलावती देवी, पत्नी रेखा चौधरी व सेवा सदन के प्रबंधक वंदना अम्बष्ट शामिल हुए। विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना की। पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पुजारी उपेंद्र इंद्र गुरु, कुंवर कुमार बक्सी, मनोज मिश्र, कृष्ण वल्लभ पाठक, आलोक मिश्र, रेखा सिन्हा, रेनू देवी, विद्या देवी, शशि अग्रवाल, किरण बंका, गायत्री देवी, मधु बक्सी, संतोष अग्रवाल सहित सीता बक्सी, संजय बक्सी, सुजाता बक्सी, अमरेंद्र गुरु, राजनाथ महतो, बजरंग रवानी, कुंदन सिन्हा, हर्षित कुमार, सुरेश महतो, अजय कुमार, टोपन महतो, संतोष महतो सहित दर्जनों मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।