Grand Ram Navami Procession in Bindki Celebrated with Devotion and Unity आतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोष, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsGrand Ram Navami Procession in Bindki Celebrated with Devotion and Unity

आतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोष

Fatehpur News - आतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोषआतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोषआतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोषआतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोष

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरMon, 7 April 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
आतिशबाजी संग हुई पुष्प वर्षा,लगे जयघोष

बिंदकी। श्री राम जन्मोत्सव पर बिंदकी नगर में श्रीराम भक्त सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती रही, शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा करने के साथ ही आतिशबाजी की गई। वहीं अश्वस्थामा की नगरी असोथर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में आपसी सौहार्द दिखाई दिया। पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में हवन पूजन के बाद गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो गांधी चौराहा, घियाही गली, फाटक बाजार, किराना गली, बजाज गली आदि स्थानों से होते हुए तहसील रोड से रामलीला मैदान पहुंची जहां आरती के बाद यात्रा का समापन कर दिया गया।

इस दौरान प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर श्रद्धालु आतिशबाजी के साथ ही पुष्प वर्षा करते रहे। वहीं शोभा यात्रा में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी भी शामिल रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने के साथ ही जय श्रीराम के जयघोष से समूचा नगर राममय नजर आ रहा था। वहीं सुरक्षा के द्रष्टिगत भारी पुलिस बल की तैनाती भी रही। इस मौके पर ओमजी हिंदू, मधुराज विश्वकर्मा, पूरन सिंह, जितेंद्र सिंह, संगीता तिवारी, रन्नो गुप्ता, स्वाति ओमर, रचना हुसैन, प्रतीक शुक्ला, लक्ष्मी चंद्र आदि मौजूद रहे।

वहीं असोथर नगर में प्राचीन अश्वस्थामा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर पहुंची जहां आरती के बाद शोभायात्रा का समापन कर दिया गया। इस दौरान नगर में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के लोगो ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। वहीं रामनवमी को लेकर नगर राममय नजर आ रहा था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जयघोष से समूचा वातावरण राम की भक्ति में रंगा रहा।

वहीं सुरक्षा के द्रष्टिगत ड्रोन के माध्यम से चप्पे-चप्पे की निगहबानी करते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा था। इसी प्रकार क्षेत्र के कंधिया, ऐझी, सरकंडी, कौहान आदि गांव में भी रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।