प्रगति यादव बनी बिंदकी सीओ, पांच का फेरबदल
Fatehpur News - -थरियांव सीओ प्रभात तिवारी का गैरजनपद तबादला -थरियांव सीओ प्रभात तिवारी का गैरजनपद तबादला -थरियांव सीओ प्रभात तिवारी का गैरजनपद तबादला

फतेहपुर। सीओ सर्किल में शुक्रवार आधी रात बड़ा फेरबदल हुआ है। सिटी और खागा सर्किल छोड़ सभी में फेरबदल कर दिया गया। सीओ जाफरगंज को सर्किल से हटा दिया गया। लंबे समय से जिले में तैनात दुर्गेशदीप को सीओ जाफरगंज का चार्ज दे दिया गया। सीओ थरियांव के गैर जनपद तबादले के बाद फेरबदल की अटकलें चल रहीं थीं। इस फेरबदल को पुलिस महकमें के लिये कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरिया कांड की तपिश में हटाए गए सीओ थरियांव अरुण राय के बाद गैर जनपद तबादले पर जिले में पहुंचे प्रभात तिवारी को थरियांव सीओ बनाया गया था।
लेकिन अखरी में हुए तिहरे हत्याकांड में शासन स्तर पर नाराज हुए अफसरों के चलते प्रभात तिवारी को जिले से हटा दिया गया। पांच दिन पूर्व उनके तबादले का आदेश आ गया था। शुक्रवार रात एसपी ने सर्किल के फेरबदल की सूची जारी की। निजी कारणों से लंबे अवकाश में रहीं प्रगति यादव को वापसी के साथ ही महत्वपूर्ण बिंदकी सर्किल में तैनात किया गया है। वह अब तक सीओ अपराध के चार्ज पर थी। बिंदकी सीओ वीर सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें थरियांव सर्किल की कमान दी गई है। सीओ जाफरगंज होरीलाल को हटाकर दुर्गेशदीप को तैनात किया गया है। होरीलाल को सीओ अपराध, ट्रैफिक और पुलिस लाइन का चार्ज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।