Married Woman Commits Suicide in Nagla Singh Area Due to Domestic Strife गृह कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsMarried Woman Commits Suicide in Nagla Singh Area Due to Domestic Strife

गृह कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Firozabad News - गुरुवार दोपहर थाना नगला सिंघी में 24 वर्षीय भारती यादव ने गृह कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिवार के बीच विवाद के बाद उसने फांसी लगाई। जब परिजनों को उसकी जानकारी हुई, तब तक वह लटकी हुई थी। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 24 April 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
गृह कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

थाना नगला सिंघी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता ने गृह कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना नगला सिंघी के नगला भाव में गुरुवार की दोपहर 24 वर्षीय भारती यादव पत्नी भोले का परिजनों से कोई विवाद हो गया। परिजनों ने कोई ऐसी बात कह दी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसने मौका लगते ही फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई जब वह कहीं दिखाई नहीं दी। देखा तो वह फांसी पर लटकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।