Tragic Accident Woman Dies After Tin Shed Falls on Her During Storm आंधी में उड़ा टिनशैड महिला पर गिरा, मौत, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Accident Woman Dies After Tin Shed Falls on Her During Storm

आंधी में उड़ा टिनशैड महिला पर गिरा, मौत

Firozabad News - जसराना क्षेत्र में तेज आंधी में टिनशैड गिरने से 35 वर्षीय मनीषा देवी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रही थीं। तेज बारिश के दौरान टिनशैड उनके ऊपर गिरी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 22 May 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
आंधी में उड़ा टिनशैड महिला पर गिरा, मौत

थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार की रात तेज आंधी में टिनशैड उड़कर छत पर सो रही महिला पर गिरी। जिससे महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नगला चैन सुख निवासी 35 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी सतीश चंद्र बुधवार की रात अपनी छत पर परिवार सहित सो रही थी। उसी दौरान तेज आंधी और बारिश के दौरान एक टिनशैड कहीं से उड़कर छत पर सो रही मनीषा देवी के ऊपर गिर पड़ी। टिनशैड में लगा लकड़ी का गट्टा भी महिला के सिर में लगा। जिससे मनीषा के सिर में काफी चोट आई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को देवर धर्मेंद्र जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।