भारतीय सैना के साहस, पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
Firozabad News - सिरसागंज में भाजपा पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के साहस का सम्मान करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सभी धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग शामिल हुए। यात्रा का समापन सुभाष...

सिरसागंज। भाजपा पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री और राज्यमंत्री होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा सहित सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग भारत माता के गगनभेदी नारों के साथ शामिल हुए। नगर पालिका परिसर से पर्यटन जयवीर सिंह सिंह और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने संयुक्त रूप से यात्रा का शुभारंभ किया। सबसे आगे चल रहे बैंडबाजे देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए चल रहे थे। पर्यटन मंत्री, राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए आगे बढ़ रहे थे।
उनके पीछे विभिन्न वर्ग की महिलाएं, पुरुष ऑपरेशन सिंदूर का लोगों और सशस्त्र बलों की तस्वीरें और छात्र हम सेना के साथ और ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र का बड़ा बैनर लेकर चल रहे थे। सेवानिवृत्त सैनिक 100 मीटर का तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर्यटन मंत्री और राज्यमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर समापन किया। यात्रा में चेयरमैन रंजना सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, गुरुदत्त सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, रेनू उपाध्याय, ज्योति गुप्ता, विजय रानी, आशा, श्वेता पोरवाल, रजुला तोमर आदि पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आज भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के तहत 11 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार शाम चार बजे भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज उपस्थित रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।