भारतीय जनमानस की चेतना हैं बाबा साहब
Gangapar News - बाबूगंज में आयोजित एक गोष्ठी में डॉ भीमराव आंबेडकर की भारतीय समाज में भूमिका पर चर्चा की गई। पंकज पांडेय ने बताया कि आंबेडकर ने सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महामंत्री विजय यादव ने कहा...

बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनमानस की चेतना के रूप में डॉ भीमराव आंबेडकर का अभ्युदय तत्कालीन समाज में हुआ। जिसे चिरकाल तक सामाजिक परिवर्तन के जाना जाएगा। यह बातें मंगलवार को इफको स्थित यूनियन सभागार में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कही। गोष्ठी का विषय डॉ आंबेडर और भारतीय समाज रहा।
महामंत्री विजय यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने न केवल भारतीय संविधान को आकार दिया, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। गोष्ठी का संचालन सालिक राम पटेल ने किया। गोष्ठी में धरम सिंह पटेल, अभयराज यादव, रामचंद्र गौतम, अभिषेक कुमार पटेल, विनोद कनौजिया, संजय कुमार, अरविंद विश्वकर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।