Eid Celebrations Mark End of Ramadan with Prayers and Festivities फूलपुर में पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिल दी मुबारकबाद , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsEid Celebrations Mark End of Ramadan with Prayers and Festivities

फूलपुर में पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिल दी मुबारकबाद

Gangapar News - फूलपुर। मुक़द्दस महीना रमजान के अंतिम दिन रविवार शाम चांद के दीदार के बाद सोमवार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 31 March 2025 02:31 PM
share Share
Follow Us on
फूलपुर में पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिल दी मुबारकबाद

मुक़द्दस महीना रमजान के अंतिम दिन रविवार शाम चांद के दीदार के बाद सोमवार को ईद का त्योहार मनायी गई। ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई और एक दूसरे को गले लगा मुबारकबाद दी गई। इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए माहे रमजान तप और मुक़द्दस का महीना रहा। रोजेदारों ने रोजे रखे। रविवार शाम चांद के दीदार के बाद सोमवार के लिए ईद की घोषणा हई। सुबह नगर पंचायत के सिकंदरा रोड स्थित ईदगाह, कैथाना स्थित मदरसा, कोहना स्थित शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। रोजेदारों और आस्थावानों ने देश में अमन चैन और भाईचारे के लिये दुआ की। उसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के आसपास मेला भी लगा। जिसमें बच्चों ने खूब खरीदारी की।दिन में सेवइयों का दौर चला। पूरे नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में निष्ठा के साथ त्योहार मनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।