स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले बच्चे
Gangapar News - मांडा में प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने 'स्कूल चलो' अभियान के तहत रैली निकाली। छात्रों ने तख्तियों पर नारे लिखकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने...

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लड़का, लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान आदि नारों की तख्तियों के साथ स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय चिलबिला छात्रों ने अध्यापकों के साथ रैली निकाली। रैली में छात्र आकर्षक नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिए शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक करते रहे।
विकास खंड मांडा के प्राथमिक विद्यालय चिलबिला में प्रधानाध्यापक व शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री राजेश सिंह यादव और प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने रैली को हरी झंडी दिखाई। सर्व शिक्षा का अभियान, सबको मिले प्राथमिक ज्ञान। आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे। एक दो तीन चार, साक्षरता की जय जय कार। हर घर में एक दीप जलेगा , हर बच्चा स्कूल चलेगा,। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभिमान। आदि तख्तियों व बैनर तथा नारे के साथ रैली निकाल कर अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अली, परविन्द्र कुमार रत्नाकर, अंशुमान सिंह, दिनेश कुमार, शुभम यादव, गायत्री देवी, असगर अली अंसारी, वाज मोहम्मद, फिरोज खान आदि तमाम लोग मौजूद रहे। चिलबिला की रैली में सुनील कुमार, कमल सिंह यादव, प्राची राव, नाहिद अली, रंजना जायसवाल, कमलेश कुमार आदि अध्यापक रैली में शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।