फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
Gangapar News - बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी फैल
मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को मारकर उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया है। उसके ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे जिसके डर से वह अपने मायके में रहने लगी थी। पूरा परिवार रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गया था। उसकी बेटी के ससुराल के लोग रात को आए और हत्या कर फांसी पर लटका कर चले गए। पिता ने तहरीर देकर बेटी के ससुराल के लोगों पर कानूनी कारवाई की गुहार लगाई है। बहरिया थाना के रैनी निवासी तीरथ राज सरोज ने बुधवार को बहरिया पुलिस को लिखित तहरीर में बताया कि वह अपने बेटी आरती की शादी फाफामऊ के रंगपुरा गांव निवासी अनिल से 2019 में किया था। आरोप है कि उसके कुछ दिन बाद से आरती के पति अनिल आरती को मारने पीटने लगा था। तंग आकर आरती अपने छह वर्षीय बेटे रिंकू को लाकर मायके में पिता के घर रहने लगी थी। मंगलवार को आरती अपने मायके वालों के साथ सरायइनायत थाना के दलापुर गांव मौसी के यहां शादी में गई थी। मंगलवार देर रात आरती अपने बेटे रिंकू को लेकर मायके रैनी पिता के घर लौट आई। बुधवार को सुबह फोन पर गांव के लोगों ने बताया की उनकी बेटी आरती फंसी के फंदे पर झूल गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। बेटी की मौत की सूचना सुन पिता तीरथ राज आनन फानन में परिवार को लेकर अपने घर रैनी पहुंचे तो देखा बेटी आरती का शव संदिग्ध परिस्थित में फांसी पर घुटने के बल लटक रहा था। दरवाजा खुला था। यह दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची ग्रामीणों की मदद से आरती का शव फांसी से उतारकर लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। आरोप है कि पूछने पर आरती के बेटे रिंकू ने बताया कि रात को उसके पापा अपने साथी के साथ आए थे। रात होने के कारण वह सो गया था। उधर आरती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जागने पर देखा कि उसकी मां आरती फंसी के फंदे पर लटक रही थी। बहरिया थानाध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम से भी जांच कराया गया है। आरती के पिता की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर आरती के बेटे का भी बयान लिया है। हर तरीके से जांच की जा रही है। जांच में मिलने पर दोषियों पर सख्त कारवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।