उतरांव में हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Gangapar News - उतरांव पुलिस ने फरार हत्यारोपी मुन्ना लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को झूंसी थाना क्षेत्र के बंधवा ताहीरपुर गांव से सर्विस रोड के किनारे से पकड़ा गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 22 April 2025 04:56 PM
सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
झूंसी थाना क्षेत्र के बंधवा ताहीरपुर गांव निवासी 41 वर्षीय मुन्ना लाल को थानाक्षेत्र के एकडला भरहरी के पास सर्विस रोड के किनारे से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।