Violent Land Dispute Leads to Woman s Death and Injuries in Prayagraj भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध महिला की हत्या, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsViolent Land Dispute Leads to Woman s Death and Injuries in Prayagraj

भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध महिला की हत्या

Gangapar News - फूलपुर। कई वर्षों से चल रहे भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 25 April 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध महिला की हत्या

कई वर्षों से चल रहे भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुल्हाड़ी से भी वार किया गया। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत जनुआडीह भोगवारा गांव निवासी कृष्ण गोपाल पाण्डेय व देवमणि पाण्डेय के परिवार के मध्य कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार रात करीब 12 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ते विपक्षियों देवमणि पाण्डेय व प्रभात पाण्डेय ने कुल्हाड़ी से मालती पाण्डेय व उनके परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें 65 वर्षीय मालती पांडेय पत्नी कृष्ण गोपाल पांडेय की मौत हो गई। कृष्ण गोपाल पांडेय एवं मायके आई उसकी बेटी सुमन मिश्रा घायल हो गई। पिता और बेटी को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृत महिला मालती पांडेय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विपक्षी प्रभात पांडेय एवं देवमणि पांडेय के खिलाफ फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी देवमणि पांडेय को पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।