BJP Meeting in Gauriganj Strengthening Scheduled Caste Outreach and Party Cohesion अमेठी-हर कार्यकर्ता को मिले दायित्व: धर्मपाल, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsBJP Meeting in Gauriganj Strengthening Scheduled Caste Outreach and Party Cohesion

अमेठी-हर कार्यकर्ता को मिले दायित्व: धर्मपाल

Gauriganj News - गौरीगंज में भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा और मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में धर्मपाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजMon, 5 May 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
अमेठी-हर कार्यकर्ता को मिले दायित्व: धर्मपाल

गौरीगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा तथा वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। बैठक दो सत्रों में सम्पन्न हुई। जिसमें पहला सत्र अनुसूचित मोर्चा को समर्पित रहा व दूसरे सत्र में मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने अनुसूचित समाज को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को संसद तक नहीं पहुंचने दिया और अब वही उनके नाम पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थों को विकसित कर अनुसूचित समाज को सशक्त किया है। धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विपक्ष के झूठ का जवाब दें और अनुसूचित वर्ग में पार्टी की पैठ मजबूत करें। द्वितीय सत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती में पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। सभी मंडल अध्यक्षों से कहा गया कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखें और उनके अनुभव का लाभ लें। हर कार्यकर्ता को काम मिले और कोई भी कार्यकर्ता निष्क्रिय न रहे। प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।