Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti Hundreds of Women Bathe in Ganges गंगा स्नान कर परशुराम मंदिर में की पूजा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCelebration of Bhagwan Parshuram Jayanti Hundreds of Women Bathe in Ganges

गंगा स्नान कर परशुराम मंदिर में की पूजा

Ghazipur News - जमानियां के हरपुर में भगवान परशुराम जयंती पर सैकड़ों महिलाओं ने विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया। उन्होंने मंदिरों में पूजा-पाठ भी किया। सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा। भगवान परशुराम समिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 30 April 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
गंगा स्नान कर परशुराम मंदिर में की पूजा

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरपुर में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाए पक्का बलुआ घाट, चक्का बांध घाट, बडेसर घाट, सतुआनी घाट, मुनान घाट, पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके साथ ही विधि पूर्वक आसपास की मंदिरों में पूजा पाठ की। गंगा नदी घाट पर काफी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिगत उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस हमराहियों के साथ मुस्तैद रहे। इधर भगवान परशुराम समिति की चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शास्त्रों और विधि-विधान से पूजा की जाती है।

वहीं, भगवान परशुराम की आरती से वातावरण को भक्तिमय हो जाता है। ब्राह्मण मृत्युजन सुमन तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम के आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज समाज में बढ़ रही बुराइयों का समाधान परशुराम के आदर्शों और पद चिह्नों पर चलकर किया जा सकता है। कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र से समाज को आपसी भाईचारे को बढ़ाने का मंत्र दिया है। यही नहीं उन्होंने जो शास्त्र नहीं समझ सकते, उन्हें शस्त्र विद्या का महत्व भी समझाया है। कहा कि देश की ब्राह्मण सभाएं उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।