विवाद में मारपीट कर किया घायल
Ghazipur News - जमानियां के लोटवा गांव में भूमि बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद में शिवगोविन्द यादव ने अपने भाई पर लाठी से हमला करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 17...

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के लोटवा गांव में भूमि बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। शिवगोविन्द यादव ने अपने सगे भाई पर गाली-गलौज करने और लाठी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित आरोप लगाया कि 17 मई 2025 की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पीछे रास्ते में ही उनके भाई ने उन्हें बिना किसी कारण अपशब्दों प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गया और हाथ में लाठी लेकर शिवगोविन्द पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी इन्द्रावती देवी ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।