Bihar Asha Workers Protest for Retirement Package and Demands शहर में निकाली रैली, सीएस व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar Asha Workers Protest for Retirement Package and Demands

शहर में निकाली रैली, सीएस व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

शनिवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने सीएस को मांगपत्र सौंपा। 20 मई से हड़ताल पर हैं और रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने, 10 लाख रुपये का पैकेज, 21 हजार रुपये मानदेय देने और 2023 के समझौते को लागू...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 25 May 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
शहर में निकाली रैली, सीएस व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

शनिवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ जिला इकाई ने प्रदर्शन कर सीएस को सौंपा मांगपत्र 20 मई से ही सात सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं जिलेभर की आशा व फेसिलेटर 65 साल में रिटायरमेंट और 10 लाख रिटायरमेंट पैकेज देने की मांग दोहराई 2023 में हुए समझौते को लागू करने का आदेश जारी करने की भी उठाई मांग सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ोबिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट जिला इकाई ने शनिवार को भी जिले भर में धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया। जिला मुख्यालय में संघ की संयोजिका उषा सिन्हा के नेतृत्व में सदर अस्पताल में विभिन्न प्रखंडों से आई आशा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ।

इसके बाद हाथों में बैनर और तख्ती लिए आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते सीएस कार्यालय के बाहर पहुंची। वहां सीएस और स्वास्थ्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओ ंका एक शिष्टमंडल सीएस से मिला। शिष्टमंडल ने सीएस, स्वास्थ्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के नाम मांगों का एक ज्ञापन सीएस को सौंपा। वहां से शहर में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इसके बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने रिटायरमेंट की अवधि 65 साल करने, 10 लाख रुपये रिटायरमेंट पैकेज की घोषणा करने, 21 हजार रुपया मानदेय देने, 6 महीने से लंबित भुगतान अविलंब करने, 2023 में हुए समझौत के मुताबिक तत्काल 2500 रुपया मानदेय देने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। सदर अस्पताल में ठहरने वे सुरक्षा की भी उठी मांग: वक्ताओं ने प्रसव के दौरान सदर अस्पताल आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी सीएस से की। उनका कहना था कि व्यवस्था नहीं रहने से आशा कार्यकर्ता को काफी असहूलियत होती है। यही नहीं आशा कार्यकर्ताओं ऑनलाइन काम लेने के प्रावधान को बंद करने की मांग तक कर डाली। प्रदर्शन में ऐक्टू के जिला सचिव अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, महालक्ष्मी कुमारी, किशोर पाठक, सुजाता कुमारी, जयंती कुमारी, विनीता देवी, नीलम देवी, शमीना खातून, अनिता कुमारी, मीरा देवी, चन्द्रकला देवी, कोमल भारती, पिंकी देवी, कविता देवी, आरती कुमारी, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी, स्नेहलता देवी, चंचल देवी सहित काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।