Tribute to Humor Poet Vijay Kumar Madhuresh A Loss for Gazipur s Literary Scene कवि मधुरेश के निधन पर संस्था के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTribute to Humor Poet Vijay Kumar Madhuresh A Loss for Gazipur s Literary Scene

कवि मधुरेश के निधन पर संस्था के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

Ghazipur News - गाजीपुर में साहित्य चेतना समाज द्वारा हास्य व्यंग्य कवि विजय कुमार मधुरेश के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि गाजीपुर के साहित्य जगत से एक महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 17 April 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
कवि मधुरेश के निधन पर संस्था के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से एक शोकसभा संस्था के उपाध्यक्ष संजीव गुप्त के कचहरी रोड स्थित आवास पर हुई। सभा में हास्य व्यंग्य कवि विजय कुमार मधुरेश के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रारंभिक वक्तव्य देते हुए डीएवी इण्टर कॉलेज के अध्यापक डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि गाजीपुर के साहित्याकाश से हास्य-व्यंग्य का ध्रुवतारा चला गया। उनके व्यंग्य समाज को जगाने और झकझोरने का कार्य करते थे। कुछ समय के भीतर ही गाजीपुर के साहित्य जगत से रामावतार शर्मा, बालेश्वर विक्रम, विश्वविमोहन शर्मा जैसे साहित्यकार चले गए, जो अत्यंत दुखद है। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने उन्हें बेमिसाल व्यक्तित्व वाला बताया। वो बातों-बातों में व्यंग्य उत्पन्न कर देते थे। मधुरेश साहित्य चेतना समाज के चेतना प्रवाह के स्तंभ थे और उन्होंने साहित्य को ग्रामीण अंचल में फैलाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। कवि हरिशंकर पाण्डेय ने उनकी प्रसिद्ध कविता झील में पानी बरसता है इस देश में, को याद किया और उनके अप्रतिम व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर हीराराम गुप्त, इंजीनियर संजीव गुप्त, डॉक्टर रविनन्दन वर्मा, राघवेंद्र ओझा ने अपने विचार  व्यक्त  किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।