MI Vs SRH head to head record IPL 2025 33rd match in Mumbai Wankhede Stadium MI vs SRH: IPL में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स की टक्कर, अब तक कौन रहा भारी? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025MI Vs SRH head to head record IPL 2025 33rd match in Mumbai Wankhede Stadium

MI vs SRH: IPL में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स की टक्कर, अब तक कौन रहा भारी? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • MI vs SRH Head to Head: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज मुकाबले में उतरेगी तो उसका मनोबल थोड़ा बढ़ा हुआ होगा।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 02:20 PM
share Share
Follow Us on
MI vs SRH: IPL में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स की टक्कर, अब तक कौन रहा भारी? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs SRH Head to Head: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज मुकाबले में उतरेगी तो उसका मनोबल थोड़ा बढ़ा हुआ होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने स्कोर का बचाव करने के बाद वह एसआरएच के सामने फिर से उसी कारनामे को दोहराने की फिराक में होगी। हालांकि उसे सतर्क रहना होगा क्योंकि हैदराबाद के धुरंधरों ने पंजाब के खिलाफ जो कारनामा अंजाम दिया है, वह भी बहुत मायने रखता है। आइए जानते हैं दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ क्या रिकॉर्ड है।

दोनों के बीच 24वीं भिड़ंत
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में यह 24वीं भिड़ंत होगी। वहीं, वहीं मुंबई इंडियंस नौवीं बार अपने घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम में एसआरएच का सामना कर रही होगी। मुंबई की टीम घर और बाहर दोनों ही जगहों पर थोड़ा फायदे में रही है। वहीं, एसआरएच की टीम वानखेड़े स्टेडियम में कुछ बड़ा नहीं कर पाई है। अब तक दोनों के बीच आईपीएल में 23 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई ने 13 और एसआरएच ने 10 बार जीत हासिल की है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई ने छह और हैदराबाद ने दो मैचों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले चार मुकाबलों की बात करें तो यहां पर बात दो-दो से बराबर रही है।

ये भी पढ़ें:आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच, प्लेइंग इलेवन में कौन होगा शामिल
ये भी पढ़ें:आज मुंबई और हैदराबाद में होगी कांटे की टक्कर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें:मुंबई के सामने होगी हैदराबाद की चुनौती, कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
ये भी पढ़ें:IPL में चार साल बाद फिर दिखा रोमांच का चरम, तस्वीरों में देखिए सभी सुपर ओवर

दिलचस्प रही थी आखिरी टक्कर
दोनों के बीच आखिरी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा था। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एसआरएच ने 277 रनों का लक्ष्य तय किया था। मुंबई ने तिलक वर्मा के अर्धशतक और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर यह लक्ष्य लगभग हासिल भी कर लिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम जब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी तो मुकाबला किस तरह का होगा। वैसे एक बात तो तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।