संगठन से महिला शिक्षकों को जोड़ने की जरूरत : सुलोचना मौर्य
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ
गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का प्रथम अधिवेशन आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने सुलोचना मौर्य को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अनुराधा ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत रितु श्रीवास्तव तथा सरोज भारती ने प्रस्तुत किया।
सुलोचना मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षक संघ की विचारधारा महिला शिक्षकों के हित में किए गए कार्य को दर्शाता है। उन्होंने महिला शिक्षकों से कहा कि हम अपने कर्तव्यों का पालन बेहतर ढंग से करें। वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए महिला शिक्षकों को जोड़ने की जरूरत है। महिला शिक्षक का कहीं उत्पीड़न होगा तो संगठन चुप बैठने वाले नहीं है। उन्होंने सभी को संगठन के महिला शिक्षकों को अधिकार पत्र प्रदान दिया। जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से लगातार महिला शिक्षकों की हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। कही भी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संगठन तत्काल संज्ञान लेता है। जिला महामंत्री सुप्रिया जायसवाल ने महिला शिक्षक संघ के गठन का सफर तथा उद्देश्य की जानकारी साझा की। संचालन जमानिया की ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया। इस दौरान रिंपू सिंह, माया सिंह, माया यादव, गीता वर्मा, वीणा दुबे, रोहिणी राय, पूनम सिंह, अपराज, उषा गौतम, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।