Gonda Incident Man Injured in Baraat Fight Police Investigate बारात के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda Incident Man Injured in Baraat Fight Police Investigate

बारात के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

Gonda News - गोण्डा के गांधी पार्क में एक बारात के दौरान मारपीट में अशोक यादव को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी रेखा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अशोक ने लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 20 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
बारात के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

गोण्डा। शहर के गांधी पार्क मे एक बारात के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की पत्नी रेखा यादव ने पुलिस नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जाता है, रेखा के पति अशोक यादव अपने बच्चों के साथ बारात में शामिल होने गए थे, जहां दो गुटों में लड़ाई हो रही थी। अशोक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रेखा ने बताया कि हमलावरों में सोनू, पुल्ली और कैलाश यादव शामिल थे, जो उनके ही गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अशोक को जान से मारने की भी धमकी दी है।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।