BJP s Tricolor Yatra in Meerut Celebrating Indian Army s Valor देशभक्ति गीतों के बीच निकली शहर में तिरंगा यात्रा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP s Tricolor Yatra in Meerut Celebrating Indian Army s Valor

देशभक्ति गीतों के बीच निकली शहर में तिरंगा यात्रा

Meerut News - मंगलवार को भाजपा ने मेरठ में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ यात्रा का नेतृत्व किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 21 May 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
देशभक्ति गीतों के बीच निकली शहर में तिरंगा यात्रा

मंगलवार को भाजपा के मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन को समर्पित रही। देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ यात्रा का आयोजन किया। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा। मंगलवार को तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने किया। यात्रा देहली गेट झंडेवाला चौराहा से शारदा रोड दिल्ली चुंगी तक निकाली गई। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद नारे लगाए गए।

सबसे आगे चल रहे डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। रास्ते के विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक संगठनों व नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर देशवासी की ओर से भारतीय सेना को श्रद्धा, सम्मान और समर्थन का प्रतीक है। कमल दत्त शर्मा ने कहा की भाजपा मेरठ महानगर इस आयोजन के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहती है कि देश की रक्षा में लगे जवानों के साथ पूरा भारत खड़ा है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा, पूर्व पार्षद धनंजय कालिया, राकेश गौड़, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।