Celebrating Aryabhata The Pioneer of Mathematics and Astronomy सूरजकुंड धाम पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आर्यभट्ट जयंती, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCelebrating Aryabhata The Pioneer of Mathematics and Astronomy

सूरजकुंड धाम पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आर्यभट्ट जयंती

Gorakhpur News - गोरखपुर में आर्यभट्ट की जयंती सूरजकुंड धाम में मनाई गई। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, कानून, व्यापार और कृषि के लोग शामिल हुए। आर्यभट्ट ने 23 साल की उम्र में आर्यभटीय ग्रंथ लिखा और पृथ्वी के घूमने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 14 April 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
सूरजकुंड धाम पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आर्यभट्ट जयंती

गोरखपुर। ज्योतिषविद् और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की जयंती रविवार को सूरजकुंड धाम (पोखरा) में मनाई गई। इस समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, कानून, व्यापार और कृषि से जुड़े वर्ग के लोग शामिल हुए। समारोह के संयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि विश्व को शून्य और दशमलव का ज्ञान देने वाले महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने महज 23 साल की उम्र में आर्यभटीय ग्रंथ लिखी थी। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने बताया कि आर्यभट्ट ने सबसे पहले यह अनुमान लगाया था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। उन्होंने गणित की मूल अवधारणाओं का विकास किया था। जिसके आधार पर खगोल विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल हुई हैं। कार्यक्रम में मनोज शाही, संजय दूबे, दिलीप जायसवाल, हंसनाथ यादव, ईश्वर चन्द गुप्ता और अभिषेक भट्ट मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।