Gorakhpur BJP Conference Highlights Strong Organizational Structure and Development Initiatives भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित : विपिन , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur BJP Conference Highlights Strong Organizational Structure and Development Initiatives

भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित : विपिन

Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा ने रामलीला मैदान में ग्रामीण विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया। विधायक विपिन सिंह ने संगठन की मजबूती और सरकार के विकास कार्यों पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 8 April 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित : विपिन

गोरखपुर। भाजपा द्वारा बर्डघाट हांसपुर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को ग्रामीण विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता विधायक विपिन सिंह ने कहा कि हम एक मजबूत संगठन संरचना के कारण ही चुनाव में जीत हासिल कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम सब की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराएं। भाजपा का कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही हम सत्ता में हैं। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना और सशक्त भारत का निर्माण करना ही उद्देश्य है। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। विषय प्रस्तावना, अध्यक्षता एवं आभार व्यक्त महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।