Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Junction Resumes MEMU Train Services After Block
बढ़नी-गोरखपुर डेमू का संचलन बहाल, नकहा से चलेगी
Gorakhpur News - गोरखपुर जंक्शन पर ब्लॉक के चलते निरस्त की गई दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन 23 अप्रैल से 6 मई, 2025 तक बहाल कर दिया गया है। 75118/75117 ट्रेनों का संचालन नकहा जंगल से गोरखपुर और 75107/75108 ट्रेनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 22 April 2025 05:31 AM

गोरखपुर। जंक्शन पर चल रह ब्लॉक के चलते पूर्व में निरस्त की गई दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। -75118/75117 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी डेमू का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बढ़नी से नकहा जंगल के मध्य बहाल कर दिया गया है। ये ट्रेन नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
-75107/75108 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल डेमू का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बढ़नी से गोण्डा के मध्य बहाल कर दिया गया है। यह ये ट्रेन नकहा जंगल से बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।