Gorakhpur Mob Attacks Shops After Bike Collision Police Arrest Three बाइक टकराने के विवाद में दुकानों पर फेंका ईंट-पत्थर, तीन गिरफ्तार, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Mob Attacks Shops After Bike Collision Police Arrest Three

बाइक टकराने के विवाद में दुकानों पर फेंका ईंट-पत्थर, तीन गिरफ्तार

Gorakhpur News - गोरखपुर के शाहपुर इलाके में एक दुकानदार की बाइक से टक्कर होने के बाद मनबढ़ों ने तीन दुकानों पर पथराव किया। घटना के बाद पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज किया और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 1 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
बाइक टकराने के विवाद में दुकानों पर फेंका ईंट-पत्थर, तीन गिरफ्तार

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके के राधिका कॉम्प्लेक्स में स्थित एक दुकानदार की बाइक से टक्कर होने के बाद मनबढ़ों ने तीन दुकानों पर पथराव कर दिया। मंगलवार की देर रात ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी का माहौल हो गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। हालांकि आप का अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहपुर के गीता वाटिका धोबीगली निवासी अंकित पाल, बिछिया कॉलोनी निवासी शाद आलम और आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शाहपुर के पुरानी असुरन चुंगी निवासी हिमांशु निषाद की राधिका कॉम्प्लेक्स में दुकान हैं। वह मंगलवार की रात में बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक बाइक से टक्कर हो गई। उलझने पर मौजूद दुकानदारों ने बाइक सवार युवक को डांटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद आए युवकों ने अचानक दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। ईंट-पत्थर चलने की वजह से अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपित फरार हो गए थे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें आरोपितों के चेहरे कैद हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हिमांशु की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया। वीडियो की मदद से पहचान कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वर्जन दो लोगों के विवाद के बाद मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर चलाए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।